2 अप्रैल देश– विदेश की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नोएडा की साइबर क्राइम थाने की टीम ने मैट्रिमोनियल साइट पर महिलाओं से दोस्ती कर उनसे ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया के डेल्टा स्टेट निवासी चर्चिल पॉल के रूप में हुई है, वह ग्रेटर नोएडा में रहकर ही ठगी करता था। उसके पास से पुलिस ने 46 सिम कार्ड ,दो लैपटॉप, 1 टैबलेट और 17 मोबाइल, 6 डोंगल वाईफाई , एक पासपोर्ट, 5 बैंक अकाउंट समेत विभिन्न संस्थानों और बैंकों के फर्जी लेटर हेड समेत अन्य सामान बरामद किया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 पेश किया इसका लक्ष्य अंटार्कटिक में भारत के अनुसंधान गतिविधियों के लिए नियामक ढांचा मुहैया कराना और अंटार्कटिका की पारिस्थितिकी का संरक्षण करना है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शुक्रवार को 10 और आरोपितो को गिरफ्तार किया गया इस मामले में अब तक जिला विधायक निरीक्षक समेत कुल 32 आरोपितो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जम्मू के किश्तवाड़ा में एक घर में तलाशी अभियान के दौरान से सेना और पुलिस के जवानों ने 20 किलो विस्फोटक 12,0000 की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस अब घर के मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक बजे लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मारा गया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के तीन ओवरग्राउंड वर्करों को भी गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

नई दिल्ली। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 249. 50 (250) रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद होटल और रेस्टोरेंट में प्रयोग होने वाला 19 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹2253 हो गई है जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की मुंबई शाखा को शुक्रवार को एक ईमेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है, इस ईमेल भेजने वाले ने 20 किलोग्राम आरडीएक्स होने का भी दावा किया था। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ईमेल की सत्यता की जांच में जुट गई है।

जम्मू। 30 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब मौसम पंजीकरण हेलीकॉप्टर और बुकिंग समेत अन्य जरूरी जानकारियां मोबाइल ऐप उपलब्ध हो सकेगी। जिसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्री अमरनाथ यात्रा जी आप बनाया है जो गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

कीव। रूसी हमले के 37वें दिन शुक्रवार को रुसी हमले का जवाब देते हुए यूक्रेन हेलीकॉप्टरों ने रूस में घुसकर सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर हमला करते हुए वहां के तेल डिपो को पूरी तरह तबाह कर दिया।

यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को रूसी सैनिकों ने शुक्रवार की सुबह पूरी तरह से खाली कर दिया है। जिसके बाद अब यह परमाणु संयंत्र पहले की तरह ही यूक्रेन के कब्जे में आ गया है। बता दें कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन ही रूसी सेना ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया था।

सियोल। सियोल दक्षिण कोरिया की वायु सेना के दो विमान प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को हवा में टकरा गए। हादसे में विमान में सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई।