2 अप्रैल राशिफल– आज कन्या राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, फिजूलखर्ची समेत इन कुछ खास बातों का रखें ख्याल

Spread the love

मेष राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ख़ास ध्यान रखें। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

वृष राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं। आज आपको परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य और संयम बरतें।

मिथुन राशि– आज आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, बातचीत में संयत रहें। आज आपकोनौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

कर्क राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। संयम बनाकर रखें। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। अपनी माता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके मन आशा और निराशा के भाव बने रहेंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। आज आपका शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। खानपान में रुचि रहेगी। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। आज व्यय की अधिकता से परेशान हो सकतें हैं।अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि– आज आप अपने क्रोध में काबू करने की पूरी कोशिश करें आपके लिए बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, संयम और धैर्य बनाए रखें। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। शैक्षिक या शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है, संभल कर रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपके अन्दर आलस्य की अधिकता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, संयम बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, आपके लिए बेहतर होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाएं रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है, वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। भवन सुख का लाभ म‍िलेगा।

धनु राशि– आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। संयम बनाकर रखें। आज नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तरक्‍की के योग हैं।

मकर राशि– आज आपका मन अशान्त रहेगा,आत्मविश्वास में भी कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि– आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की भी सम्भवना है। काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्र का आगमन हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें।

मीन राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। आज आपके सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता हैं।