फिर बढ़ी कोरोना और ओमिक्रोन की रफ्तार! साल के आखिरी दिन आए 22 हजार 775 मामले, ओमिक्रोन के मामले 1500 के पार

Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना और ओमिक्रोन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते रोज कोरोना के 22,775 मामले दर्ज किए गए। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 1.04 लाख है। वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामले 1,502 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। महज 31 दिन में ही 673 नए मामले आए हैं। दिसंबर में एक्टिव मामलों की संख्या 488 हो गई है, जबकि 30 नवंबर को बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या महज 39 थी। तेजी से बढ़ रहे मामलों ने बिहार में खतरा बढ़ा दिया है। इस रफ्तार को सरकार भी तीसरी लहर मान रही है। संक्रमण से बचाव को लेकर गाइडलाइन भी सख्त की जा रही है। मध्यप्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन गया है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 15,3791 हो गई है, जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक 9 मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 15,2113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9% है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,067 पॉजिटिव केस मिले हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं। नए संक्रमितों में से 5631 मुंबई में ही मिले हैं। यह गुरुवार को मिले 3671 पॉजिटिव केस से तकरीबन दोगुना है। राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 145 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र की 69% आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 45 से 59 ऐज ग्रुप के करीब 73% लोग भी फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। हालांकि, 18-44 ऐज ग्रुप की करीब 55% आबादी ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *