भारत की राह पर UAE, PM मकतूम ने अल मिन्हाद जिले का नाम बदलकर हिंद रखा

Spread the love

इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) में एक शहर का नाम बदलकर ‘ हिंद सिटी ‘ कर दिया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आदेश दिया है कि UAE के एक जिले का नाम बदला जाए ।उनके आदेश पर अल मिनहाद और इसके आसपास के इलाकों को अब हिंद सिटी के नाम से जाना जाएगा।

गौरतलब है कि अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह के नाम को बदलने की घोषणा की है, हिंद अरबी महिलाओं के बीच एक प्रचलित नाम है। हिंद सिटी 83.9 किलोमीटर में फैला है और उसमें चार प्रमुख जोन बनाए गए हैं- हिंद 1 , हिंद 2 , हिंद 3 और हिंद 4. दुबई के इस शहर में अमीरात रोड , अल ऐन रोड और जेबेल अली – लेहबाब रोड सहित यूएई की कई प्रमुख सड़कें हैं।

जानिए पूरा माजरा : संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अल मिनहाद शहर का नाम तब्दील कर हिंद रख दिया है। जैसे ही यह खबर प्रकाश में आई, तो वैश्विक पटल में सुर्खियों का बाजार गुलजार हो गया। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कयास लगने कि अब संयुक्त अरब अमीरात के रहनुमा भी पीएम मोदी की राह पर चल रहे हैं, लेकिन थोड़ा धैर्य रखिएगा। दरअसल, इस पूरे मसले से वाकिफ होने के बाद आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल भी नहीं है, तो अब मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर जैसा हम नहीं सोच रहे हैं, वैसा नहीं है, तो फिर कैसा है? जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो चलिए अब हम आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, आपको यह जानकर हैरानी होगा कि ‘हिंद’ शब्द की मूल उत्पति अरब भाषा से हुई है, तो ऐसे में वे सभी कयास वैसे ही खारिज हो जाते हैं, जिसके जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही है कि उक्त शहर का हिंद नाम रखकर शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम बीजेपी की राह पर चल रहे हैं। इसके साथ ही दूसरा तथ्य यह भी है कि शेख राशिद अल मकतूम की पहली पत्नी का नाम भी हिंद है। जिसकी याद में उन्होंने यह नाम रखा है। बता दें कि शेख मोहम्मद बिन लादेन ने अपनी पहली पत्नी से 26 अप्रैल 1979 में शादी रचाई थी,  जिनसे उनके 12 बच्चे हैं।