नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता अब विवादों में घिर चुके हैं। दिग्विजय के बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। वहीं, अब इस पर राहुल गांधी ने भी अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने दिग्विजय के बयान के संदर्भ में क्या कुछ कहा है। आगे हम आपको विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में ऐसा क्या कह दिया था कि अब राजनीतिक गलियारों में घमासान छिड़ चुका है। आइए, आपको विस्तार से बताते हैं।
Congress leader Digvijaya Singh speaking in Jammu & Kashmir questions the Indian Army on 2016 Surgical Strikes against Pakistani terror launch pads, asks to provide proof. This could be a UPSC question answer.
Why is Congress on self-destructive mode in India? Answer below. 👇 pic.twitter.com/XnPBz05Hq7
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) January 23, 2023
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह लोग कहते हैं कि इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की है, लेकिन आज तक इन्होंने संसद में इससे संबंधित कोई रिपोर्ट तो नहीं दी, जिससे यह पुष्टि हो कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
बता दें कि अभी उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान छिड़ चुका है। दिग्विजय की घोर निंदा की जा रही है। जिस पर अब राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है। आइए , आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
#WATCH | We don't appreciate Digvijaya Singh's personal views. His views are outlying views. We are absolutely clear that the Armed Forces do their job exceptionally well and they do not need to provide proof of that: Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/O67iRg8aNk
— ANI (@ANI) January 24, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिग्विजय के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि हम दिग्विजय सिंह के निजी विचारों की कद्र नहीं करते। उनके विचार निजी हैं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल अपना काम असाधारण रूप से अच्छी तरह से करते हैं और उन्हें इसका प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।