फैक्ट चैक: फाइनली फिल्म ’72 हूरें’ ने दी सिनेमाघरों में दस्तक? लोगों के रिएक्शंस आने हुए शुरू

Spread the love

फैक्ट चैक। लंबे इंतजार के बाद आज फाइनली फिल्म ’72 हूरें’ रिलीज की जा चुकी है। ये फिल्म अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो लोगों के रिएक्शंस आने भी शुरू हो गए हैं। फिल्म ’72 हूरें’ संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के जरिए समाज को ये बताने की कोशिश की गई है कि ‘कैसे आपका लोगों पर विश्वाश अभिशाप में बदल सकता है।’ फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शंस शेयर किए हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म देखकर आये लोगों से 72 हूरें मूवी के बारे में समीक्षा की जा रही है कि कैसी है मूवी? लेकिन अभी तक यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि ’72 हूरें’ मूवी आखिर किन सिनेमाघरों में लगी है। क्योंकि इस फिल्म की बुकिंग के लिए कहीं कोई अपडेट सामने नहीं आ रहा है, और न ही पता चल पा रहा है कि यह मूवी कौन से सिनेमाघरों में लगी है। इसकी रिलीज डेट की बात करें तो पोस्टर में रिलीज डेट 7 जुलाई 2023 है।

 

 

एक यूजर ने ’72 हूरें’ देखने बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘एक ऐसी कहानी, जो भावनात्मक रूप से सक्षम है और सिनेमा की ताकत को दर्शाती है। इस असाधारण राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म को देखने से ना चूकें।’

 

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने फिल्म ’72 हूरें’ के लिए लिखा- ’72 हूरें’ फिल्म विचारों को हिलाकर रख देने वाली फिल्म है। ये फिल्म मौत के बाद जीवन की कहानी को बयां करती है। अपराध करने के बाद भी जन्नत मिलने वाली धारणाओं को ख़ारिज करती है…’

 

एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘विचारों को हिला कर रख देने वाली फिल्म’

एक अन्य यूजर ने फिल्म को बेहतरीन बताया और कहा कि ये फिल्म सच्चाई बयां करती है। इसको जरूर देखना चाहिए।

 

आपको बता दें कि फिल्म 72 हूरें रिलीज की जा चुकी है? फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग जेएनयू में की गई थी। लेकिन आज 7 जुलाई को इस फिल्म की रिलीज डेट है। लेकिन यह फिल्म किस राज्य और किस शहर में रिलीज हुई इसकी सही जानकारी प्राप्त होने तक रुकना होगा। जिसका अपडेट हम आप तक लाते रहेंगें।