नई दिल्ली। केरल की राजनीति में सोमवार को एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की कमान संभाल ली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने दस वर्षों बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर ली है। सतीशन सरकार में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इनमें आईयूएमएल के पीके कुन्हालीकुट्टी, कांग्रेस के रमेश चेन्निथला सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, मॉन्स जोसेफ, आरएसपी नेता शिबू बेबी जॉन और केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब प्रमुख हैं। खास बात यह रही कि नई सरकार में शपथ लेने वाले 14 विधायक पहली बार मंत्री बने हैंए जिसे नेतृत्व परिवर्तन और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी समारोह में भाग लिया। राजनीतिक सौहार्द का संदेश देते हुए समारोह में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एएन शमशीर, केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम भी नजर आए। विपक्षी नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया। गौरतलब है कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि 4 मई को आए नतीजों में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने 102 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की थी। वहीं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 35 सीटें और भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। इस जनादेश को राज्य में बदलाव की स्पष्ट इच्छा के तौर पर देखा जा रहा है।
Trending
हरिद्वार में अस्पताल की सफाई व्यवस्था जांच के घेरे में
पालघर का दर्दनाक हादसा, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से उत्तराखंड क्षेत्र के मेहनती उम्मीदवारों के चेहरे खिले
उत्तराखंड ने डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ वाली हाईटेक एंबुलेंस से पर्वतीय स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत कीं
वीडी सतीशन युग शुरू, केरल की सत्ता के गलियारों में कांग्रेस की वापसी
इस साल चारधाम यात्रा में केदारनाथ मार्ग पर सबसे ज्यादा स्वास्थ्य आपात स्थितियां सामने आईं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की योजनाओं तक पहुंच आसान होगी
वाहन चालकों से पीक ट्रैफिक समय में यात्रा से बचने की अपील, घटेगी ईंधन और समय की बर्बादी