बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अवंती नगर भूड़ इलाके में शनिवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सुबह करीब 11 बजे अपने घर से अचानक लापता हुई बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद कमरे से बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना के पीछे तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कमरे में किराये पर रहने वाली सोनाली नाम की महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की सुबह बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और आसपास के थानों की टीमों को तलाश में लगाया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीए जिसमें बच्ची कॉलोनी से बाहर जाती हुई नजर नहीं आई। इससे पुलिस को शक हुआ कि बच्ची आसपास ही किसी घर में मौजूद है। तलाशी अभियान को तेज करते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। बच्ची के कपड़े सुंघाने के बाद खोजी कुत्ता सीधे पड़ोस में रहने वाले रोहताश राजपूत के मकान के एक बंद कमरे के बाहर जाकर रुक गया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे के भीतर मासूम बच्ची का शव पड़ा हुआ था। इस कमरे में सोनाली नाम की महिला किराये पर रहती थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि महिला तंत्र-मंत्र और टोना.टोटका करती थी। बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया तंत्र क्रिया के बाद मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में ली गई महिला से गहन पूछताछ जारी है।
Trending
उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने किया स्वागत,हरिद्वार कार्यसमिति में 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम: रुद्रपुर में भव्य नगर कीर्तन से गूंजी गुरुवाणी, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
अर्धकुंभ में अभेद्य होगा सुरक्षा चक्र: मेला क्षेत्र में बनेंगे 36 थाने,एटीएस और एनएसजी की तैनाती पर मंथन
कपड़े की गंध से कातिल तक पहुंचा खोजी कुत्ता, पड़ोसन के कमरे में मिली लापता बच्ची की लाश
उत्तराखंड में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीए में बढ़ोतरी, 178 पुलिसकर्मियों को ओपीएस की सौगात और ₹155.96 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
कच्छ हाईवे पर भीषण हादसा: उत्तराखंड के सैनिक परिवार के तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख
25 दिसंबर से भाजपा की 'जनआशीर्वाद यात्रा': गंगोत्री धाम और गोल्ज्यू देवता मंदिर से होगा आगाज,2488 किलोमीटर का सफर तय करेगी पार्टी
उत्तराखंड उच्च शिक्षा में बड़े फैसले: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़कर ₹57700 होगा, एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
कपड़े की गंध से कातिल तक पहुंचा खोजी कुत्ता, पड़ोसन के कमरे में मिली लापता बच्ची की लाश
- by Admin
- Nov 22, 2026