![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1-1.jpeg)
![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90-1.jpeg)
दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर एक स्टिंग वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा आप के नेताओं के जिस तरह से स्टिंग सामने आ रहे हैं, उससे यह साफ होता है कि पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी है। BJP ने जो स्टिंग जारी किया, वह रोहिणी के वार्ड 55 डी से संबंधित है। संबित पात्रा के मुताबिक, कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिंदू ने ये पूरा स्टिंग किया है।
केजरीवाल की शह पर आम आदमी पार्टी के नेता उगाही करने में लगे हुए हैं। #AAPStopFoolingDelhi pic.twitter.com/AxayUXnv9u
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 21, 2022
संबित पात्रा ने वीडियो जारी कर बताया कि बिंदू से वार्ड 55 डी से पार्षद के टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे गए थे। बिंदू से पूरा पैसा एक बार में देने के लिए कहा था। बिंदू पूरी घटना का स्टिंग कर रही थीं, उन्होंने कहा कि मैं टोकन के तौर पर पहले 21 लाख दे दूंगी। बाद में 40 लाख, फिर 20 लाख रुपए दे देंगे। लेकिन उनसे ये कह कर मना कर दिया गया कि पैसा पूरा देना होगा। क्योंकि विधानसभा से पहले ही 8 नेता पूरा पैसा दे चुके हैं।
अस्वीकरण: हमारा न्यूज़ पोर्टल खुलासा 24 इंडिया इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता।