• Latest
  • Trending
हैवानों ने की हद पार, पहले घर से किया  अगवा फिर रेप और मर्डर

हैवानों ने की हद पार, पहले घर से किया अगवा फिर रेप और मर्डर

September 15, 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से मांगी मदद, जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत दिल्ली में विकास के लिए मांगे 927 करोड़ रूपये

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से मांगी मदद, जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत दिल्ली में विकास के लिए मांगे 927 करोड़ रूपये

February 4, 2023
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता में एकबार फिर शुमार हुए पीएम नरेंद्र मोदी

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता में एकबार फिर शुमार हुए पीएम नरेंद्र मोदी

February 4, 2023
बाल विवाह पर असम सरकार की सख्ती से नाराज ओवैसी ने पूछा सवाल, शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा?

बाल विवाह पर असम सरकार की सख्ती से नाराज ओवैसी ने पूछा सवाल, शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा?

February 4, 2023
मौत का लाइव वीडियो: हॉस्टल के छठे माले से गिरा छात्र, हुई दर्दनाक मौत

मौत का लाइव वीडियो: हॉस्टल के छठे माले से गिरा छात्र, हुई दर्दनाक मौत

February 3, 2023
3 दिन में 83% तक नीचे आया अडानी का यह शेयर, एक के बाद एक झटके, निवेशक परेशान

3 दिन में 83% तक नीचे आया अडानी का यह शेयर, एक के बाद एक झटके, निवेशक परेशान

February 3, 2023
पाउलो कोएल्हो ने किया पठान की तारीफ तो शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब

पाउलो कोएल्हो ने किया पठान की तारीफ तो शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब

February 3, 2023
चाय के बागान में शाही अंदाज़ में घूमता दिखा बाघ, IFS ने शेयर किया वीडियो

चाय के बागान में शाही अंदाज़ में घूमता दिखा बाघ, IFS ने शेयर किया वीडियो

February 3, 2023
बजट के दूसरे दिन ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का डाका, अमूल ने बढ़ाए 3 रुपये

बजट के दूसरे दिन ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का डाका, अमूल ने बढ़ाए 3 रुपये

February 3, 2023
बड़ा रेल हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 5 बोगियां हुईं अलग

बड़ा रेल हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 5 बोगियां हुईं अलग

February 2, 2023
भव्य स्वागत: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए पवित्र शिलाएं सौंपी गईं, गूंजा जय श्री राम

भव्य स्वागत: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए पवित्र शिलाएं सौंपी गईं, गूंजा जय श्री राम

February 2, 2023
भारत को पाव-पाव भर के परमाणु बम से हमले की धमकी देने वाले पाक के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद को उठा ले गई पुलिस, देखिये वीडियो

भारत को पाव-पाव भर के परमाणु बम से हमले की धमकी देने वाले पाक के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद को उठा ले गई पुलिस, देखिये वीडियो

February 2, 2023
रेलवे का कायाकल्प करने के लिए तैयार है मोदी सरकार का मास्टर प्लान , बजट में किए ऐसे प्रावधान

रेलवे का कायाकल्प करने के लिए तैयार है मोदी सरकार का मास्टर प्लान , बजट में किए ऐसे प्रावधान

February 1, 2023
Sunday, February 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special
No Result
View All Result
Khulasa 24 India
No Result
View All Result

हैवानों ने की हद पार, पहले घर से किया अगवा फिर रेप और मर्डर

by News Desk
September 15, 2022
in Crime
हैवानों ने की हद पार, पहले घर से किया  अगवा फिर रेप और मर्डर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखीमपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवा कर ले गए, रेप के बाद मर्डर कर दिया।

पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। स्थिति यह आ गई कि यूपी सरकार ने रातोंरात IG लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं।

करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। खुद कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शॉर्ट नोटिस पर है। बोले- निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।

डबल मर्डर के सबसे बड़े अपडेट्स
परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गए हैं।

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई। फिर फंदे पर शव लटकाया।

यूपी सरकार ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।

3 बयानों और तीन पहलू… पूरी घटना को समझिए

1. पुलिस का आज का बयान- लड़कियों-आरोपियों में पहले से पहचान थी

SP संजीव सुमन बोले, “परिवार से तहरीर ली गई। परिवार ने छोटू के खिलाफ नामजद शिकायत की। ये पीड़ित के गांव के पड़ोस में रहने वाला है। 3 अज्ञात लोगों का नाम दिया। जांच के बाद 3 नाम सामने आए। ये तीनों लोग जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान हैं।

इन लोगों के बीच दोस्ती थी। सुहैल और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद को अभी थोड़ी देर पहले गिरफ्तार किया गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है। छोटू ने 3 युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान और जुनैद से लड़कियों का परिचय कराया था।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गुरुवार को हमने जो जानकारियां घटना के बारे में दी हैं, वो लोगों से पूछताछ, आरोपियों के बयान और अब तक की जांच के आधार पर हैं।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गुरुवार को हमने जो जानकारियां घटना के बारे में दी हैं, वो लोगों से पूछताछ, आरोपियों के बयान और अब तक की जांच के आधार पर हैं।

बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आए थे। लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले खेत में ले गए। वहां इनकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस वक्त छोटू वहां मौजूद नहीं था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ गईं, तो उन्होंने गुस्से में लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी। चुन्नी और दुपट्टे से हत्या की और शव पेड़ों पर लटका दिया। इन लोगों ने दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं करीमुद्दीन उर्फ DD, आरिफ। ये सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं।’

2. मृतकों की मां का कल का बयान- पुलिस से शिकायत की तो पीटा गया

मां ने बताया था, ”बुधवार शाम 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी।

वह एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। मगर, वे पकड़ में नहीं आए। काफी देर तक तलाश की। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।”

3. पिता का कल का बयान- गांव के ही लड़के ने अपहरण कर हत्या की

पिता ने बुधवार को कहा था,”मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।”

6 आरोपी अरेस्ट, पढ़िए सबका क्या रोल था…

यह भी पढ़ें 👉

बाल विवाह पर असम सरकार की सख्ती से नाराज ओवैसी ने पूछा सवाल, शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा?

भारत को पाव-पाव भर के परमाणु बम से हमले की धमकी देने वाले पाक के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद को उठा ले गई पुलिस, देखिये वीडियो

छोटू: यह मृतका लड़कियों का पड़ोसी है। इसने ही कल दोपहर तीन लड़कों को बुलाया, जिनमें जुनैद, सुहैल ओर हफीजुर्रहमान शामिल है। इनकी दोस्ती दोनों लड़कियों से छोटू से कराई।

जुनैद और सुहेल: यह दोनों बगल के गांव लालगंज के रहने वाले हैं। इन दोनों ने ही लड़कियों से रेप किया।

हफीजुर्रहमान: यह भी जुनैद के गांव का ही रहने वाला था। यह इन आरोपियों के साथ था। यह भी कल रात ही छोटू और सुहेल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ: यह दोनों सुहैल और जुनैद के साथी हैं। रेप के बाद इन दोनों ने हफीजुर्रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर मार दिया था। सबने मिलकर लड़कियों को दुपट्‌टे के सहारे पेड़ पर टांग दिया।

समाजवादी पार्टीं: अखिलेश बोले, “पुलिस पर पिता का आरोप बेहद गंभीर है। बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को घटना के बाद ही अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को घटना के बाद ही अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

कांग्रेस: राहुल गांधी ने कहा, “बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।’ प्रियंका गांधी बोलीं- आखिर यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

बहुजन समाज पार्टी: मायावती ने कहा, “ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं।’

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • Banking
  • business
  • covid-19
  • Crime
  • delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainemnt
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • international
  • job
  • Khulasa Special
  • Law
  • manipur
  • others
  • Politics
  • relief to the people living in live-in
  • Sports
  • spritual
  • Supreme Court set aside the decision of Kerala High Court
  • Technology
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • Viral Videos
  • weather
  • World
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • झारखंड
  • नागालैंड
  • नैनीताल

Khulasa 24 India

Anil Kumar
Editor

Contact Us

Address : Ward-14, Adarsh Colony, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
Contact : +91-9719739990
Email : editorkhuasa24x7india#gmail.com
Website :www.khuasa24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khulasa24india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In