झारखंड। झारखंड के पलामू से बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड में हेमंत सोरेन के शासन में सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी की सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पलामू में एक समुदाय के लोगों ने शिवरात्रि का तोरण द्वार बनाने को लेकर विरोध किया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थर और पेट्रोल बम से हमला किया गया। फिलहाल इलाके में इस वक्त हालात तनावपूर्ण है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है जिससे कि हालात को नियंत्रण में किया जा सके। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने एक घर को भी फूंक दिया। घटना में कई पुलिसकर्मी समेत तमाम लोग घायल हुए हैं। फिलहाल यहां धारा 144 लगा दी गई है।
#WATCH | A clash erupted b/w two groups over the installation of 'Toran gate' (entry gate) in a market in Palamu's Panki today. Sec 144 imposed
Situation under control with the presence of teams from 3 police stations. Action to be taken against accused: SP CK Sinha #Jharkhand pic.twitter.com/8Vmam8wmQZ
— ANI (@ANI) February 15, 2023
जिले के एसपी फोर्स लेकर मौके पर हैं। पांके के राहे वीर पहाड़ी पर स्थिति शिव मंदिर पर हर वर्ष मेला लगता है और उसी का तोरण द्वार लगाने को लेकर विवाद सामने आया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। हालात को काबू पाने के लिए 100 से ज्यादा जवान तैनात है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दो पक्षों में जमकर बवाल होते दिखाई दे रहा है। साथ कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे है।
वहीं तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पांकी के लिए रवाना हो चुके है। उधर पांकी से भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता का इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा विधायक ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा हर वर्ष मिलजुल का एक-दूसरे का त्योहार मनाते थे। उसी प्रकार से इस साल भी मनाए।
झारखंड के पलामू में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर हुआ विवाद#JharkhandNews pic.twitter.com/xK7570d84K
— India TV (@indiatvnews) February 15, 2023