![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1-1.jpeg)
![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90-1.jpeg)
नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक बुधवार सुबह एक ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस गुजरात के भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी। जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई। ड्राइवर बस को सड़क के किनारे लगाकर ठीक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर नदबई, हलैना, लखनपुर और वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।