पाकिस्तान में अनोखा खेल! मैदान में एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाते दिखे खिलाड़ी! वीडियो आया सामने

Spread the love

खेल तो कई तरह के होते हैं। आप में से भी कुछ लोग हॉकी खेलना पसंद करते होंगे, कुछ लोग बैट बॉल खेलना, तो कुछ लोग दूसरे अपने कुछ अलग खेल पसंद करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी थप्पड़ मार खेल खेला है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मैदान में दो खिलाड़ी एक दूसरे पर थप्पड़ों की बारिश कर रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं वायरल हो रहा ये वीडियो।

Pakistanसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान का है और लोग जो थप्पड़ मार खेल रहे हैं इसका नाम स्लैप कबड्डी है। ये कबड्डी खेल का दूसरा रूप है जिसमें लाइन पार कर आने वाले खिलाड़ी को पकड़ने की बजाय इस बात पर जोर दिया जाता है कि उसे कितने स्लैप मारे गए। एक स्लैप मारने का एक पॉइंट मिलता है। इसी पॉइंट को खत्म करने के लिए दूसरा खिलाड़ी अपना बचाव करता है। हालांकि इस स्लैप कबड्डी में केवल थप्पड़ मारना होता है घूंसा मारना बेईमानी कहलाता है।

 

इस खेल को लेकर पाकिस्तान के कबड्डी खिलाड़ी हाजी तसव्वुर का कहना है कि ये खेल पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। लोग आम कबड्डी की जगह इस थप्पड़ मार कबड्डी को देखना काफी पसंद करते हैं। इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल वीडियो को देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दुनिया भर के सारे खेल देखे लेकिन पाकिस्तान जैसी कबड्डी कहीं नहीं देखी’। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कबड्डी एक फुर्तीला और शानदार खेल है लेकिन इसे थप्पड़ मार बनाना सही नहीं है।’