पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े विश्व के नक्शे से होगा अस्तित्व विहीन: बाबा रामदेव

Spread the love

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे और वह विश्व के नक्शे पर अस्तित्व विहीन हो जाएगा। दावा किया कि बलूचिस्तान पंजाब और सिंध प्रांत के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय हो जाएगा। इसके साथ ही अदना सा देश बनकर रह जाएगा भारत विरोधी पाकिस्तान।

बलूचिस्तान पीओके और पंजाब अलग राष्ट्र बन भारत में अपना विलय कर लेंगे और पाकिस्तान का कोई नाम लेवा नहीं रह जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यह बात कही। वह पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। योग गुरु बाबा रामदेव ने गणतंत्र द‍िवस के मौके पर ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

बाबा रामदेव ने कहा है कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब यह अलग राष्ट्र बनेंगे पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके का भी भारत में विलय होगा। उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंद्ध यह सब हिंद के साथी होंगे।

रामदेव ने आगे कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा कि पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा है कि यह आने वाले समय की पुकार है कि भारत महाशक्ति बनेगा और ऐसा बहुत जल्द होने वाला है।