विश्व पर्यावरण दिवसः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प! अभिभावकों को भी दिलाई शपथ

Spread the love

देहरादून। देहरादून डोईवाला भोगपुर सैक्टर में आज विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के उपलक्ष्य में भोगपुर सैक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने इस पर्यावरण दिवस में गांव वालों के शपथ समारोह आयोजित किया। शपथ समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पर्यावरण को स्वच्छ व बचाने के लिए संकल्प लिया। कनुप्रिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया हमारे लिए पेड़ पौधे ही हमारे लिए एक रक्षक के तौर पर है। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ललिता अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी केंद्र के अभिभावकों को शपथ दिलाते हुए यह बताया कि आज के युग में हमारे देश प्रदेश में दिन पर दिन पानी की कमी होने का मुख्य कारण यह है। हमारे  वनों व हमारे आस पास छायादार पेड़ पौधे अनगिनत तौर पर हर साल काटे जाते हैं। लेकिन उनके बदले में हम लोग कभी दूसरे पेड नहीं लगाते हैं। जिससे पर्यावरण ही दूषित नहीं हो रहा है आज जगह जगह पर हमारे पानी के नौले सूखते जा रहे हैं।