उत्तराखण्डः डोईवाला में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली! पुलिस ने रोका, टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

Spread the love

डोईवाला। विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज किसानों द्वारा जगह-जगह ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध जताया गया। इसी क्रम में डोईवाला में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया, जिससे गुस्साए किसानों ने टोल प्लाजा के सामने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा भाजपा सरकार किसानों की मांगो की अनदेखी कर रही है। कहा की किसानों को देहरादून जाने से रोकना उचित नहीं है। किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा की सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही हैं।