बड़ा हादसाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर! पांच लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, तीन बच्चों की हालत गंभीर

Spread the love

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। भीषण हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं जिनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज हुई थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सभी कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई।