महाराष्ट्र के अकोला में पेड़ बना काल, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Spread the love

महाराष्ट्र के अकोला जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक पेड़ 7 लोगों की मौत का कारण बना। घटना में न सिर्फ सात लोगों की मौत हुई बल्कि 25 से 30 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से ही मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों के प्रति दुख जताते हुए उन्हें हिम्मत रखने के लिए कहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही है।

Akola Accident

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के चलते अकोला जिले के बालापुर तहसील के पारस इलाके में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर परिसर में टीन शेड के नीचे 40 के करीब लोग मौजूद थे। तभी बारिश और हवाओं के कारण वहां लगा नीम का पेड़ टीन शेड पर जा गिरा। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस घटना में काफी समय में लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

Akola Accident

अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने इस घटना की जानकारी दी है। नीमा अरोड़ा बताया कि घटना के दौरान टीन शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे। इन लोगों में से 36 अस्पताल में भर्ती हैं जिन्हें जरूरी इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना पर दुख जताया। डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट कर घटना में जान गवाने वालों के लिए दुख जताते हुए कहा कि मैं उन्हें लेकर विनम्र सम्मान व्यक्त करता हूं। सीएम फडणवीस ने बताया कि घटना में घायल लोगों का इलाज बालापुर में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये भी बताया कि जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है उन लोगों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Akola Accident

नीचे वीडियो में देखिए…