नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी से समूचा उत्तर भारत ठण्ड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर का तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो घंटे तक यहां पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी ठण्ड का खासा असर देखने को मिल रहा है। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वहीं उत्तराखण्ड के कई जिलों में देर रात से रूक-रूककर बारिश हो रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इसकी वजह से आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम खराब होने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़ना फिलहाल मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बारिश और बर्फबारी और राजमार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पथराव के कारण तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।
Anil Kumar
Editor