स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने जारी किया हैल्थ अपडेट

Spread the love

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक हैं जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका ईलाज चल रहा हैं।
हालांकि लता मंगेशकर की हालत में पिछले दिनों तक सुधार देखने को मिल रहा था लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने लगी है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने शनिवार को उनकी नाजुक हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया की लता की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। जहां डॉक्टर्स की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।


जिसके बाद यह खबर सुनते ही देश भर में लता के करोड़ों फैंस उनकी सलामती और बेहतर स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं।
बता दें की 28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी से सम्मानित किया गया था। 1974 में, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक दर्ज की गई कलाकार के रूप में स्थान दिया हैं।