24 अप्रैल की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने सत्र 2022–23 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए कई अध्याय को हटाने और नई सामग्री को छोड़ने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने कक्षा 11वीं और 12वीं के इतिहास और राजनीति शास्त्र के पाठ्यक्रम में गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध काल, अफ्रीकी एशियाई देशों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय मुगल दरबारो का इतिहास और औद्योगिक क्रांति से जुड़े अध्याय को हटाने का फैसला लिया है।


नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में हिंसा को लेकर टीवी चैनलों पर किए जा रहे प्रसारण पर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताते हुए निजी टीवी चैनल को सख्त एडवाइजरी जारी की हैं। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम कानून 1995 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली किसी भी सामग्री के प्रसारण को तत्काल रोका जाए।

लखनऊ। उत्तराखंड की तरह ही जल्द ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं इसके लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

प्रयागराज में लूटपाट के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया हैं। वही इस हादसे में 5 साल की एक बच्ची बच गई है।

राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ में करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर समेत तीन मंदिरों वर्षों से ज्यादा मकानों और दुकानों को तोड़े जाने के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू में प्रस्तावित रैली से पूर्व सुरक्षा बलों ने शनिवार की शाम को जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को कुलगाम में मार गिराया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए।

हरिद्वार। उत्तराखंड में गैंगस्टर भूमाफिया यशपाल तोमर की 153 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद एसटीएफ ने उसके सहयोगियों पर भी शिकंजा कसने की शुरुआत कर दी है। दिल्ली जगतपुरी क्षेत्र में यशपाल तोमर की सहयोगी धीरज डीगानी की संपत्ति कुर्क की है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

कोलंबो गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ईंधन की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर(38,00 करोड़ रूपए की अतिरिक्त ऋण की सुविधा देगा।