25 अप्रैल की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। भारत ने चीनी नागरिकों को जारी पर्यटक वीजा को निलंबित कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ ने चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को अपने यहां आने देने में उसकी उदासीनता के बाद भारत ने यह कदम उठाया है।

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्र ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिमांड मजिस्ट्रेट सीजेएम चिंताराम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से सीजेएम ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में बुलडोजर चलाकर तोड़े गए 300 साल पुरानी देवालय समेत तीन मंदिरों का राज्य सरकार पुनर्निर्माण करेगी और मूर्तियों की विधि विधान से स्थापना करवाएगी। वही नगर पालिका के सभापति के साथ ही मंदिर तोड़ने वाले अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होगी।

कोलकाता। दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बामन खाली से एक और युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को राज्य की पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया से गिरफ्तार कर चुकी हैं।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुंबई । महाराष्ट्र के अमरावती संसदीय क्षेत्र में से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है बता दे राणा दंपति को मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बाहों में द रजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

बिहार के समस्तीपुर में बर्फ की फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि 7 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुर के जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली मंत्री बने मंदिर चित्र को पर्यटक स्थल घोषित कर दिया गया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी घोषणा की।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंदी विपक्षी नेता मैरीने ली पेन को हरा दिया। इमानुएल मैक्रो 20 वर्षों में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले फ्रांस के पहले राष्ट्रपति होंगे।