10 अप्रैल की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। सतर्कता डोज के लिए अब लोगों को ₹375 चुकाने होंगे वैक्सीन उत्पादक कंपनियां सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने सतर्कता वैक्सीन की कीमतें घटा दी है, जिसके तहत अब नई कीमत में वैक्सीन की डोज के लिए ₹225 और ₹150 सर्विस चार्ज शामिल है।

नई दिल्ली। भारत में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर भारत की तरफ से घोषित आतंकियों की सूची में शामिल कर लिया है।

फिलिपिंस की सेना को भारत ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के संचालन को लेकर प्रशिक्षण देगा इसके लिए फिलिपिंस के सैनिक इस साल जुलाई-अगस्त में भारत आएंगे जहां दिल्ली और हैदराबाद में भारत रूस की संयुक्त उद्यम कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस फिलिपिंस मरीन कॉर्प्स के कर्मियों को ट्रेनिंग देगी।

चंडीगढ़। कांग्रेस ने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं प्रताप सिंह बाजवा नेता विपक्ष नियुक्त किया है।

श्रीनगर। अनंतनाग में शनिवार को 2 मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, वहीं इस मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए जबकि इस दौरान बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवरग्राउंड वर्करों को भी हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है।

जोधपुर। भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने पिनाक मिसाइल के नए संस्करण का राजस्थान के पोखरण में सफल परीक्षण किया।

जम्मू शहर से सटे सिददड़ा के रंगूड़ा गांव में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है वहीं पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस जवान की तैनाती भी कर दी है।

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड फिल्म एकेडमी ने फिल्म अभिनेता विल स्मिथ को ऑस्कर के किसी भी समारोह में अगले 10 साल तक भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है , गौरतलब हो कि इस बार के ऑस्कर पुरस्कार समारोह में स्मिथ ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था।