ब्रेकिंग: जसपुर में गुलदार ने महिला पर किया हमला, हुई मौत! वीडियो आया सामने

Spread the love

जसपुर। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग की काशीपुर रेंज के रायपुर गांव के जंगलों में खेत से चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर निवाला बना दिया। घटना आज शाम दिन ढलते ही घटित हुई है। मृतक महिला की उम्र 46 वर्ष बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम कमलेश देवी पत्नी मुरारी सिंह बताया गया है। महिला उत्तराखंड के बॉर्डर से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के गांव मोहम्मदपुर राजौरी की निवासी थी। महिला का खेत उत्तराखंड में था। महिला खेत पर चारा काटने आई थी, तभी गुलदार के हमले से महिला की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग ओर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।