10 फरवरी दैनिक राशिफल– आज किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा संभल कर, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spread the love

मेष राशि-आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको सन्तान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी रहेगी, जिससे परेशान रहेंगे। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि-आज आपके मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्‍य का खास ख्याल रखें।कार्यक्षेत्र में पूर्ण ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आज पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी, परेशान रहेंगे। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता हैं।

मिथुन राशि-आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आज आपका धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें।

कर्क राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।लेकिन यात्रा के समय सतर्कता जरूर बरतें । देशाटन के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास की कमी आएगी। बातचीत में संयम बनाकर रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, मधुरता के लिए प्रयास करें। आज आपके अन्दर आशा व निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

कन्या राशि– आज आपके परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें।वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको उपहार भी प्राप्त हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। दिन सुखमय रहेगा।

तुला राशि- आज आपके अन्दर आशा व निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। मित्रों से सदभाव बनाये रखें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि– आज आपका मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। धैर्य की कमी हो सकती हैं, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, संयम बनाकर रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।

धनु राशि– आज आपके अन्दर अत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें। आज आपके कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं, धैर्य बनाकर रखें।आय में वृद्धि होगी। आज आपका धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि– आज पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी, लेकिन संयम बनाकर रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज आप शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।आज क्रोध एवं आवेश की अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। आशा व निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

कुंभ राशि– आज आप मानसिक रुप से परेशान रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। आज परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। आज आपको माता से धन प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है,संभल कर रहे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि– आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों की ओर ध्यान दें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज आपके व्यवसाय में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।