लखनऊ। 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रज के 11 जिलों की 58 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के लिए सत्र 2021 22 की टर्म टू की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी यह परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से होंगी।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को नेजल स्प्रे के रूप में एक और हथियार मिल गया है मुंबई स्थित दवा कंपनी ग्लेनमार्क कितने कनाडाई कंपनी सैनिटाइजर के साथ मिलकर नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे (एनओएनएस) को फेब्रीस्प्रे ब्रांड नाम से बाजार में उतारा है।
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज कोरोना से जुड़े सीमा प्रतिबंधों के कारण रद्द कर दी गई है।
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर गढ़वाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम की यह रैली पहली फिजिकल चुनावी सभा होगी।
पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र सरकार की शराब नीति के खिलाफ 14 फरवरी से अहमदनगर जिले में स्थित अपने गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की शाम नक्सलियों ने ग्राम पंचायत अड़ावली में सरपंच के पति और कांग्रेस नेता घनश्याम मंडावी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मनाली। अटल टनल रोहतांग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा 10000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बनी विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया गया है।
बेंगलुरु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो 2022 के अपने लॉन्च मिशन की शुरुआत 14 फरवरी को करेगा।
कोलकाता सीमा सुरक्षा बल ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पेट्रोल के जरिए बांग्लादेश जा रहे ट्रक से 30 हज़ार अमेरिकी डॉलर लगभग (22000 लाख रुपए) के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया है।
Anil Kumar
Editor