मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Spread the love

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर हुए एक खूनी संघर्ष में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये गोलीबारी की घटना दो पक्षों के बीच घटी, हालांकि खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि इस घटना में जो कुछ लोग घायल हैं। इस वारदात में जो भी लोग घायल हुए हैं या जिनकी मौत हुई है उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एक लंबे समय से दोनों पक्षों में ये जमीने विवाद छिड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन शासन प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, इनमें सभी मरने वाले लोग मृतक रंजीत तोमर के पक्ष के हैं। फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।