18 अप्रैल: देश– दुनिया की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो नाबालिग है जबकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अंसार व पिस्टल से फायरिंग करने की आरोपित असलम को रोहिणी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ।साथ ही आरोपीतो से तीन पिस्टल व तलवारे भी बरामद हुए हैं।

उत्तराखंड। रुड़की के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर में शोभायात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की चंपावत सीट से ही उप चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने धामी को हरी झंडी दे दी है। वर्तमान में चंपावत से कैलाश गहतोड़ी भाजपा के विधायक हैं और उन्होंने ही सबसे पहले मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी।

असम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुण बोरा ने पार्टी में अंदरूनी कलर का हवाला देते हुए रविवार को पार्टी को अलविदा कह दिया कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है

हुबली। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक के हुगली में रविवार की सुबह भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया जबकि कई पुलिस के वाहन भी तोड़ दिए गए साथ ही पास के एक अस्पताल और मंदिर को भी उपद्रवियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसके बाद हुगली शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को प्रधानमंत्री शहबाज खान के मंत्रिमंडल में शामिल ना होने का फैसला किया है।

कोलंबो। भूतपूर्व संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने भारत से तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से फंड मिलने तक भारत से और आर्थिक मदद का आग्रह किया है।

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने रिलीज के पहले ही 2 दिनों में 100 करोड रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। हिंदी में फिल्म की कुल कमाई करीब 143.64 करोड़ रूपए हो चुकी है।

मुंबई। जयपुर के बीट बॉक्सर दिव्यांश कचोलिया और भरतपुर के बांसुरी वादक मनराज सिंह राजपूत की जोड़ी ने रविवार की रात को सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

मुंबई। डांस का हुनर दिखाकर बिहार के भागलपुर निवासी अकाश सिंह कलर्स चैनल के रियलिटी शो कौन बनेगा हुनरबाज देश की शान के विजेता बन गए हैं। रविवार को हुए फिनाले में उन्होंने इस शो की ट्रॉफी के साथ ₹15 लाख की धनराशि अपने नाम कर ली है।