दुखदः खेल-खेल में घर की बालकनी से गिरा 5 साल का बच्चा! दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

नोएडा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के शाहबेरी गांव में पांच वर्षीय बच्चे की बालकनी से गिरकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सर्फाबाद गांव में रहने वाले सर्वजीत का 5 साल का बेटा आर्यन बीते 4 जनवरी को अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान वह अचानक खेलते हुए छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने अपने बेटे को गंभीर हालत में नोएडा में स्थित प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान 4 दिनों बाद शनिवार को आर्यन की मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।