अब दिल्ली पुलिस पर कोरोना का साया! एडिशनल कमिश्नर समेत 1 हजार पुलिस कर्मी आए पॉजीटिव, मचा हड़कंप

Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां स्थिति भयावह होती जा रही है। उधर दिल्ली पुलिस महकमे पर भी कोरोना का साया पड़ा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित दिल्ली पुलिस के लगभग 1000 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव पुलिस कर्मी क्वारंटीन में हैं। कुछ वक्त पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने पुलिसकर्मियों के बीच कोरोना संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।
वहीं बताया जा रहा है कि  सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना, शारीरिक दूरी का पालन करना और उचित तरीके से हाथों को धोना/सैनेटाइज करना समेत इत्यादि निर्देश दिए गए। एसओपी में कहा गया कि जिन कर्मियों ने चिकित्सा वजहों से कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे सभी वैक्सीनेशन के लिए फिर से डॉक्टरों की राय ले सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में 80,000 से ज्यादा कर्मी हैं।