नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन हरियाणा के भिवानी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां खनन इलाके डाडम में पहाड़ धसने से बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ धसने के चलते कई लोगों के मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है। वहीं सूचना पर प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें मलबे में दब गई हैं। वहीं पहाड़ अपने आप खिसका या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
Anil Kumar
Editor