हिंदुत्ववादी साध्वी प्राची के बयान से उठ सकता है बवंडर! कहा- ‘मस्जिदों-मदरसों से लव जिहाद फैलाया जाता है…!’ देखें वीडियो

Spread the love

हिंदुत्ववादी साध्वी प्राची ने एक ताजा बयान लव जिहाद पर दिया है। इस बयान से विवाद का बवंडर उठ खड़ा होने के पूरे आसार हैं। दरअसल, साध्वी प्राची ने यूपी के बरेली में कहा है कि मस्जिदों और मदरसों से ही लव जिहाद फैलाया जाता है। अगर मस्जिद और मदरसे बंद करा दिए जाएं, तो भारत ही नहीं दुनियाभर में शांति स्थापित हो जाएगी। साध्वी प्राची ने हिंदुओं को भी नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि हिंदू सिर्फ पैसे कमाने में जुटा रहता है। जबकि, दूसरा समुदाय देश पर राज करने के लिए काम कर रहा है। साध्वी प्राची ने अपने बयान में और क्या कहा, ये सुनिए।

 

साध्वी प्राची इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दिए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद के मसले पर उन्होंने कहा था कि जो लोग खुदा से डरते थे, वो लोग अब खुदाई से डर रहे हैं। अब साध्वी प्राची के ताजा बयान से एक बार फिर हिंदू-मुसलमान को लेकर सियासत के गरमाने के आसार बन सकते हैं।