पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, जलपाईगुड़ी के माल नदी में बुधवार रात को लोग मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। सैकड़ों लोग नदीं में उतरे हुए थे। उस दौरान नदी में पानी कम था, लोग पूजा अर्चना करते हुए मां दुर्गा को विदा कर रहे थे। तभी अचानक से वहां चीख पुकार मच गई। लोग नदी से निकलकर इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लाउडस्पीकर से घोषणा की जाने लगी कि सभी अपने अपने संबंधियों को पकड़ लें और तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जिसमें मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जलपाईगुड़ी के SP देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।
#WATCH | WB: Flash flood hits Mal River in Jalpaiguri during Durga Visarjan; 7 people dead, several feared missing
Many people were trapped in river & many washed away. Bodies of 7 people were recovered. NDRF& civil defence deployed; rescue underway: Jalpaiguri SP Debarshi Dutta pic.twitter.com/cRT3nnp7Gz
— ANI (@ANI) October 5, 2022
दरअसल, जिस माल नदीं का पानी शांत था वहां अचानक से तेज धारा बहने लगी। नदी का जो पानी पहले घुटनों तक था उसमें लोग डूबने लगे। पानी की धारा इतनी तेज भी लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया। देखते ही देखते कई लोग इस बाढ़ में डूबने लगे। ये घटना रात 8.30 बजे की है।
जलपाईगुड़ी हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है। PMO की ओर से ट्वीट किया गया, दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना: PM।