अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा खुमाड़ में गुरुवार रात करीब 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को रानीखेत से क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending
बदरीनाथ हाईवे बंद होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी चिंता
युवक की संदिग्ध मौत की सच्चाई जानना चाहता है उत्तराखण्ड हाईकोर्ट
अजय भटेजा केस: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुए संपत्ति के दस्तावेज
उत्तराखंड क्राइम अपडेट: अल्मोड़ा में पत्नी की मौत मामले में पति पर आरोप
एक और गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में पाकिस्तान कनेक्शन मामले की चर्चा तेज
नैनीताल दौरे में सीएम धामी ने कैंची धाम यातायात योजनाओं की समीक्षा की
धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर बढ़ाया राजनीतिक महत्व
सेबी की कार्रवाई के बाद भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर नई बहस शुरू