बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां खुर्जा में रेलवे ट्रैक के पास जंगल में युवक, उसकी भाभी और भतीजी के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा 28 वर्षीय सरल का शव पड़ा मिला। वहीं बच्ची की मां 32 वर्षीय देवी सरकार का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले। सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के किनारे पेड़ के नीचे शव पड़े हैं। सूचना पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही थी, लेकिन महिला का पति अपीश्वर अभी फरार है। ऐसे में हत्या की भी संभावना हो सकती है। सीओ ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद स्थित पूर्वा मल्लापूरा गांव की रहने वाली थी। जो खुर्जा स्थित पॉटरी फैक्ट्री में अपने पति अपीश्वर के साथ मजदूरी करती थी। मृतक युवक सरल सरकार रिश्ते में देवी सरकार का देवर था। सरल सरकार दूसरी पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था।
Trending
देहरादून में घरेलू गैस पर भी मंडराया संकट का बादल: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सप्लाई चेन को लेकर बढ़ी चिंता
दिल्ली हत्याकांड से जुड़े वायरल वीडियो के क्यूआर कोड से 37 लाख जमा
अनिवार्य पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता
तीन मौतों से बुलंदशहर के लोग हैरान
एलपीजी जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
ईरान को ट्रंप की चेतावनी से वैश्विक सुरक्षा चिंता बढ़ी
धारचूला के जनजातीय समाज के अधिकारों की लड़ाई: विधायक हरीश धामी ने सदन में मजबूती से रखा अपना पक्ष
स्थानीय उत्पादों को मिला 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का साथ: भराड़ीसैंण सत्र में दिखी पहाड़ की असली ताकत