जसपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब निजामगढ़ गांव में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। बताया जा रहा है कि बीते दिन गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन उसी बात को लेकर बाद में बड़ों के बीच बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में पूरा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जहां दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। वहीं एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज पतरामपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और जो भी लोग मारपीट में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
दो अज्ञात हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक को बनाया निशाना
उत्तरकाशी में यमुना में गिरी कार से एसडीआरएफ ने दो शव निकाले
चुनाव ड्यूटी अनुशासनात्मक कार्रवाई में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप
जसपुर में समूह संघर्ष में गंभीर चोटें
एक्साइज घोटाला केस: गंभीर आरोपों के लिए मजबूत सबूत जरूरी- कोर्ट
रुद्रपुर और देहरादून समेत चार केंद्रों पर जनसुनवाई, बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ उपभोक्ता उठाएंगे अपनी आवाज
उत्तराखंड जनगणना अपडेट: दुकानों से लेकर मंदिरों तक, प्रगणक मोबाइल ऐप पर फीड करेंगे हर एक स्ट्रक्चर की लोकेशन
अफगान जवाबी कार्रवाई में सैन्य उपकरण जब्त करने का दावा