नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से दिल को झंकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के समीप आज सुबह-सुबह एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन को पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
एविएशन सेफ्टी की जीत: दिल्ली में इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रपुर क्राइम अपडेट: धमकी भरे कॉल्स पर कथित पत्रकार के खिलाफ FIR
स्थानीय चुनाव अधिकारियों के साथ आवासीय बदलाव और स्टेटस अपडेट के आसान समन्वय के लिए उत्तराखंड के मतदाताओं से ईसीआई-नेट ऐप उपयोग करने की अपील
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पौड़ी दौरा भरसार औद्यानिकी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में युवाओं के कौशल और शिक्षा मानकों को बढ़ाने पर केंद्रित
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा गंगोलीहाट सीएचसी, 'टीम एक कोशिश' ने दी आंदोलन की चेतावनी
माफिया के साथ बढ़ते संघर्ष से निपटने के लिए आधुनिक हथियारों की खरीद हेतु उत्तराखंड वन विभाग ने 59 लाख रुपये के बजट की मांग की
यूकेपीएससी न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 हॉल टिकट केवल डिजिटल रूप से होंगे जारी, सिविल जज मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों को भौतिक रूप से नहीं मिलेंगे
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शिकायत प्रोटोकॉल को किया अपडेट, अब सीधे मौके पर सुनवाई और राज्य पुलिस मुख्यालयों के साथ समय-समय पर होगा समन्वय