नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
Trending
राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल, मुख्यमंत्री धामी ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बढ़ाया मजबूत कदम
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
एविएशन सेफ्टी की जीत: दिल्ली में इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रपुर क्राइम अपडेट: धमकी भरे कॉल्स पर कथित पत्रकार के खिलाफ FIR
स्थानीय चुनाव अधिकारियों के साथ आवासीय बदलाव और स्टेटस अपडेट के आसान समन्वय के लिए उत्तराखंड के मतदाताओं से ईसीआई-नेट ऐप उपयोग करने की अपील
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पौड़ी दौरा भरसार औद्यानिकी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में युवाओं के कौशल और शिक्षा मानकों को बढ़ाने पर केंद्रित
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा गंगोलीहाट सीएचसी, 'टीम एक कोशिश' ने दी आंदोलन की चेतावनी
माफिया के साथ बढ़ते संघर्ष से निपटने के लिए आधुनिक हथियारों की खरीद हेतु उत्तराखंड वन विभाग ने 59 लाख रुपये के बजट की मांग की