रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान शनिवार को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, जब कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षित 1170 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों के सातवें बैच ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। करीब छह माह एवं 31 सप्ताह के कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों ने 'अंतिम पग' कार्यक्रम के तहत सेना की प्रतिष्ठित वर्दी धारण की। बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे इन जांबाज अग्निवीरों का वहां मौजूद परिजनों, अभिभावकों और सैन्य अधिकारियों ने तालियों और उत्साहपूर्वक नारों के साथ स्वागत किया। समारोह की शुरुआत सैन्य परंपरा के अनुसार धर्म गुरुओं द्वारा अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपनी सैन्य कुशलता और दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेते हुए केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना सौभाग्य की बात है और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई कर्तव्यनिष्ठा ही सैनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। परेड के बाद भावुक कर देने वाले दृश्य दिखे, जहां अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर परिजनों के चेहरे गर्व से दमक रहे थे।
Trending
फिरोजाबाद मासूम हत्याकांड: वायरल फुटेज ने पूरे देश को झकझोर दिया
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने राहुल गांधी के देवभूमि दौरे के बाद उत्साह की भारी लहर चलने की भविष्यवाणी की
रानीखेत में देशभक्ति का जश्न, केआरसी के सातवें बैच के अग्निवीर सैन्य सेवा में सफलतापूर्वक शामिल
कोटद्वार हाईवे पर सतपाल महाराज के काफिले पर गिरा मलबा, अस्थिर पहाड़ी ढलानों पर यात्रा के खतरों को किया उजागर
रांची एथलेटिक्स मीट के सितारों को रविवार के संबोधन में पीएम मोदी से विशेष पहचान मिली
गर्मी की छुट्टियों में परिवारों के लिए ठंडी राहत बना नैनीताल
सूर्या हत्या: पुलिस का दावा, हमले के दौरान पिता ने बेटे को उकसाया
देहरादून कॉन्क्लेव में शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की
रानीखेत में देशभक्ति का जश्न, केआरसी के सातवें बैच के अग्निवीर सैन्य सेवा में सफलतापूर्वक शामिल
- by News Desk
- May 31, 2026