देहरादून। उत्तराखंड में लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 'विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान' में एक अद्भुत रिकॉर्ड कायम हुआ है। राज्य के 7 जिलों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एसआईआर का बेहद जटिल काम मात्र आठ दिनों के भीतर ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन प्रभारियों ने न केवल घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों (फार्म) का शत-प्रतिशत वितरण किया, बल्कि डेटा के डिजिटाइजेशन का कार्य भी रिकॉर्ड समय में निपटा दिया। इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी 13 बीएलओ को विशेष रूप से बधाई दी है। राज्य में यह विशेष अभियान बीते 8 जून को शुरू हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तैनात सभी कार्मिक पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं, लेकिन इन 13 बीएलओ ने सबसे पहले इस काम को अंजाम देकर अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि इन अधिकारियों द्वारा इतनी तेजी से फार्म वितरण और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन करने से मतदाता सूची को समय पर पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन 13 जांबाज बीएलओ की कार्यकुशलता को देखकर राज्य के अन्य बूथों पर तैनात बीएलओ को भी नई ऊर्जा मिलेगी और वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस राष्ट्रीय कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे।
Trending
सीएम धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सभी को दी शुभकामनाएं
सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की शर्त: नई शिक्षा नियमावली में कड़ा रुख
उत्तराखंड खेल नीति 2026: खिलाड़ियों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव
झटपट वितरण और फटाफट डिजिटाइजेशन: उत्तराखंड निर्वाचन विभाग के कार्मिकों ने कायम किया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड पर्यटन में आएगी बड़ी क्रांति: यूटीडीबी बोर्ड बैठक में ₹514 करोड़ के महा-बजट को हरी झंडी, खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
पारदर्शी ट्रांसफर और पोस्टिंग की ओर कदम: उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने नए सिरे से मांगी संबद्ध सूची
उत्तराखंड में अवैध खड़िया खनन न्यायिक जांच के दायरे में
अल्मोड़ा में कोसी नदी और ग्रामीण मार्गों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर कोर्ट में सुनवाई
झटपट वितरण और फटाफट डिजिटाइजेशन: उत्तराखंड निर्वाचन विभाग के कार्मिकों ने कायम किया नया रिकॉर्ड
- by News Desk
- Jun 17, 2026