नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।मृतकों की पहचान 60 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय लक्ष्मी सिंह और 46 वर्षीय शिव नारायण के रूप में हुई है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो 3 लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बताया था कि 3 युवक बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान उनका डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई।
Trending
पीरागढ़ी केसः तीनों मृतकों की पहचान हुई
भारत मौसम अपडेटः बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी
संयुक्त संघर्ष मंच का ऐलानः आखिरी दम तक लड़ेंगे
देहरादून महापंचायत: अंकिता केस में फास्ट ट्रैक न्याय की मांग
सुखवंत सिंह केस: पुलिस को आरोपी की 14 दिन की रिमांड
सूरजकुंड मेला हादसा: राइड मेंटेनेंस पर अलार्म
गाजियाबाद पुलिस न्यूज़: ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़
हेली और फिक्स्ड विंग कनेक्टिविटी से उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में यात्रा होगी आसान