नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में दो सगे मासूम भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर आंख नम है और गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार देवामानल गांव निवासी 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई 9 वर्षीय अभिनव गांव के पास बहने वाली खड्ड के किनारे खेल रहे थे। बारिश के कारण क्षेत्र में जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ था। इसी दौरान संकरे रास्ते से गुजरते समय छोटे भाई आयन का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि आयन को पानी में डूबता देख बड़ा भाई अभिनव एक पल के लिए भी नहीं रुका। उसने बिना अपनी जान की परवाह किए छोटे भाई को बचाने के लिए तुरंत खड्ड में छलांग लगा दी।
Trending
नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और IPL बैन की चेतावनी
सांस्कृतिक वैभव का संगम: कैलाश उत्सव के बहाने सीमांत क्षेत्रों की कला और संस्कृति को मिला मंच
17 मई को नहीं होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा: UKSSSC के नए आदेश से अभ्यर्थियों में मची हलचल
हादसे में दोनों बेटों को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
कौशल प्रशिक्षण बना वरदान: उत्तराखंड की महिलाओं को मिल रहा है आधुनिक बाजार की जरूरतों का प्रशिक्षण
दुर्गम वादियों में आधुनिक चिकित्सा: केदारनाथ में विवेकानंद अस्पताल का नया भवन बना आशा की किरण
स्थानीय उम्मीदें परवान पर: पीएम मोदी से बांध प्रभावितों और ओबीसी सूची को लेकर बड़ी आस
Meta की AI महत्वाकांक्षा से बढ़ीं Instagram प्राइवेसी चिंताएं