देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
सीएम धामी की चाय पर चर्चा: भराड़ीसैंण में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद और योजनाओं का फीडबैक
सनातन धर्म की रक्षा के लिए बीकेटीसी का कदम: 47 मंदिरों में बाहरी दखल रोकने की तैयारी
विपक्ष का कड़ा तेवर: हल्द्वानी से गैरसैंण तक सरकार को घेरने की रणनीति पर अड़े कांग्रेस विधायक
एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
प्रश्नकाल में विपक्ष ने सरकार से किए तीखे सवाल
दीवान सिंह कनवाल के निधन से लोकसंगीत जगत शोक में
हरीश राणा केस में मेडिकल ट्रीटमेंट हटाने की प्रक्रिया एम्स करेगा
ऊर्जा संकट के बीच एलपीजी एजेंसियों पर अचानक भीड़