नई दिल्ली। फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है, जिसे कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। बताया गया है कि उस पर नुकीली चीज से हमला किया गया। पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। जेल सूत्रों के मुताबिक देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास दो हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। वह अयोध्या को दहलाने की साजिश रच रहा था। अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी डिटेल थीं। गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से मिले दो हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया गया था। आतंकी अब्दुल रहमान को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसी आईबी की मदद से पकड़ा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया। जांच में सामने आया कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर छिपाए थे। अब्दुल रहमान का सोशल मीडिया अकाउंट ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने का कारण बना। इसी के जरिए वह मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में आया था।
Trending
नीमका जेल हत्याकांड: अब तक क्या पता चला
गेमिंग रूम से आईसीयू तक: ऑनलाइन लत की खौफनाक कहानी
प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है: गीता धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: इंसानियत की कीमत, मोहम्मद दीपक बने निशाना
सत्र के दूसरे चरण में स्पीकर को घेरने की विपक्ष की रणनीति
काशीपुर हादसा: बुजुर्ग की मौत, ट्रक में लगाई आग
नए मुख्य न्यायाधीश से अधिवक्ताओं को तेज सुनवाई की उम्मीद
रायबरेली सड़क दुर्घटना: चार युवतियों की मौत, चार घायल