नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीधा बजट: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को भेजी सत्र की सूचना
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र का मास्टरप्लान: शिवराज सिंह चौहान ने गिनाईं मंत्रालय की प्रमुख उपलब्धियां
नैनीताल की ऐतिहासिक इमारतों के लिए बेहतर अग्नि सुरक्षा की मांग
नैनीताल वार्ड 1 आत्महत्या मामला जांच के दायरे में
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: रानीबाग आईटी हब बनेगा कुमाऊं क्षेत्र के विकास का मील का पत्थर
एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त मॉक ड्रिल: दुर्गम क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाने की क्षमता का परीक्षण
भविष्य में नियमित निगरानी के दायरे में होंगे बिजली कर्मी: यूपीसीएल में संपत्ति विवरण की प्रक्रिया हुई डिजिटल