कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
कानपुर वायरल वीडियो विवाद के बाद मंदिर महंत पर हमला
उत्तराखण्ड विधानसभा के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जमीनी लड़ाई तेज
बड़ी क्रिकेट जीत के बाद धोनी ने टीम इंडिया के लिए लिखे भावुक शब्द
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर टक्कर के बाद कई वाहन जले
कार्यसूची में शामिल कई अहम अध्यादेश: सत्र के दौरान उत्तराखंड सरकार पेश करेगी विभागों की वार्षिक रिपोर्ट
दिल्ली क्राइम: उत्तम नगर हत्याकांड के बाद आरोपी की संपत्ति पर कार्रवाई
न्यायिक आधुनिकीकरण में मील का पत्थर: आईसीजेएस 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड ने देश को दी नई दिशा