देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और टिहरी में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। वहीं 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश का असर राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़कें बाधित हुई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
सीएम धामी ने हरिद्वार के समग्र विकास के लिए 235 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजनाओं का किया शुभारंभ
ब्रेकिंगः रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कार में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन बढ़ा, राहुल गांधी ने संसद में बहस के साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
धारचूला सड़क बंद: पंगबावे में भीषण लैंडस्लाइड के बाद कई वाहन फंसे
दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट
कांग्रेस ने सरकार पर छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दबाने का लगाया आरोप
कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस
ऊधम सिंह नगरः केलाखेड़ा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र पर फर्जी मार्कशीट और दो जन्म प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति का आरोप