रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नगला इमरती गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हवेली होटल के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और वे दिल्ली से पिरान कलियर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीर भी मौके पर रुक गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कार पूरी तरह आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने हाई प्रेशर पंप की मदद से होजरील फैलाकर कार में लगी आग पर पानी की बौछार शुरू की। आग की लपटें तेज होने के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत जारी रखी। दमकल कर्मियों ने आग पर फोम का भी इस्तेमाल किया, जिससे कार के सीएनजी और पेट्रोल टैंक को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। इससे संभावित बड़े खतरे को टालने में भी मदद मिली। काफी प्रयास के बाद दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी व्यक्ति को चोट लगने या जनहानि की सूचना नहीं है।
Trending
राहुल गांधी के प्रदर्शन की गूंज रांची पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
पीटी परिणाम विवाद के बाद जेपीएससी ने भर्ती परीक्षाएं टालीं, पूरे झारखंड में छिड़ी बड़ी बहस
कृषि, डेयरी, ब्यूटी पार्लर और सिलाई व्यवसाय के लिए महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता
गुप्त सूचना पर कार्रवाई, उत्तराखंड में नकली दवा निर्माण का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की बेटियों को मिला सम्मान
पूरी कांवड़ यात्रा में चलेगा नो-प्लास्टिक अभियान और विशेष स्वच्छता अभियान
संस्कृत के भविष्य को नई दिशा देगा उत्तराखंड, आयोग गठन से पहले शुरू हुआ सुझाव अभियान
NEET विवाद को लेकर उत्तराखण्ड में बढ़ा राजनीतिक तनाव, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
ब्रेकिंगः रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कार में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
- by Admin
- Jul 21, 2026