नई दिल्ली। गैस किल्लत के बीच एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ 46500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस वक्त नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाला यह दूसरा जहाज़ है। इससे पहले शिवालिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से लौटा था। एक दिन पहले ही एलपीजी टैंकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा एलपीजी लेकर पहुंचा था। इसमें इतनी एलपीजी थी जो भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के करीब 32.4 लाख स्टैंडर्ड घरेलू सिलेंडरों के बराबर थी। अधिकारियों का अनुमान था कि यह अकेला जहाज़ भारत की कुल एलपीजी आयात की ज़रूरत का लगभग एक दिन का हिस्सा पूरा कर सकता है। वहीं आज नंदा देवी जहाज एलपीजी कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 46500 मीट्रिक टन एलपीजी दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो एलपीजी का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा। डीपीए के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई ने एमटी नंदा देवी के कप्तान और चालक दल से बातचीत करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए जहाज का दौरा भी किया है। बता दें कि इससे पहले नंदा देवी जहाज के मुख्य अधिकारी ने बताया था कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और भारतीय जहाजरानी निगम द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की पहल की गई थी, जिसमें भारतीय और ईरानी नौसेनाओं ने आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये एलपीजी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक संकट के इस दौर में भारत के लिए मददगार साबित होगी।
Trending
विभागाध्यक्षों को अगले बीस दिनों के भीतर यह स्पष्ट रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए कि कौन सी पेयजल योजनाएं क्रियान्वित की जा सकती हैं
पारदर्शी मतदाता डाटाबेस के लिए बड़ा कदम, प्री एसआईआर मैपिंग में उत्तराखंड की बड़ी प्रगति
एसडीएसयूवी का लक्ष्य दुनिया भर के ज्ञान के जिज्ञासुओं के लिए प्रज्ञानम् एआई चैटबॉट के माध्यम से प्रमाणिक भारतीय संस्कृति का प्रसार करना है
ऊर्जा लाइफलाइन: नंदा देवी लाई अहम एलपीजी सप्लाई
देहरादून में हाई-प्रोफाइल रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी विजिलेंस टीम ने लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ता से 80 हजार लेते जेई को दबोचा
भारत में मातृत्व अवकाश कानून का दायरा बढ़ा
यूपीसीएल पर आर्थिक दबाव कम हुआ क्योंकि नई 500 मेगावाट आपूर्ति ने महंगे खुले बाजार से खरीदी गई बिजली की जगह ली
शिक्षा सचिव ने पुष्टि की कि जब तक हाईकोर्ट सुगम-दुर्गम श्रेणीकरण विवाद नहीं सुलझाता तब तक सामान्य तबादले करना संभव नहीं