Mar 02, 2026

मुख्यमंत्री धामी और शीर्ष मंत्रियों की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय देहरादून में होली मिलन समारोह के दौरान दिखा भारी उत्साह

post-img

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे है,ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। उन्होंने आगामी साल 2027 में हरिद्वार में बड़े अर्धकुंभ का आयोजन होना है। उसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को हरिद्वार आ रहे है। 

दरअसल, आज दो मार्च को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे। सीएम धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी विधायक खजानदास और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल के साथ बड़ी संख्या में अन्य नेता और कार्यकर्ता में बीजेपी को होली मिलन समारोह में मौजूद रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।  इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे गए कथनों के अनुसार उत्तराखंड को तीसरे दशक का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 को लेकर भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 2027 अर्धकुंभ के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक बड़े तोहफ़े के रुप में 500 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड को दी गई है,जिसके लिए वह केंद्र का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सात तारीख़ (सात मार्च) को केंद्रीय गृहमंत्री उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में अर्धकुंभ 2027 की तैयारयों की जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 2027 कुंभ दिव्य और भाभ्य होगा। इसको लेकर पूरा मेला प्रशासन और कर्मचारी अधिकारी लगे हुए हैं। सीएम ने बताया कि समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी और कुंभ समय से भी भव्य तरीक़े से करवाया जाएगा।  इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम का भी जिक्र किया है। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि चारधाम यात्रा हमारे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा पर पूरे प्रदेश की आर्थिकी टिकी रहती हैं।  इस यात्रा के चलते लोगों के व्यवसाय चलते हैं। इसको लेकर सरकार भी पूरी तरह से तैयार है और यात्रा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स के साथ सरकार बातचीत कर रही है और इस बार चारधाम यात्रा का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।